कबीर संगोष्ठी महासभा का आयोजन 28 जून को रात्रि में होगा भजन संध्या का विशेष आयोजन
कबीर संगोष्ठी महासभा का आयोजन 28 जून को रात्रि में होगा भजन संध्या का विशेष आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
बड़ी खाटू। अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू, नागौर (राजस्थान) द्वारा कबीर संगोष्ठी महासभा का आयोजन 28 जून 2026 प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं रात्रि 8:00 बजे से कबीर भजन संध्या का विशेष आयोजन होगा। संस्थान के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉक्टर नानक दास जी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
1.विश्व शांति, सामाजिक समरसता, सदूश्वना, पवित्रता नशा मुक्त समाज की स्थापना
2.आध्यात्मिकता द्वारा वैश्विक शांति, मानव धर्म की पुनर्स्थापना।
3. कबीर की शिक्षा को समाज में कैसे लेकर आए।
4.कबीर की शिक्षा पर सिलेबस तैयार करना।
5.समाज में कबीर की शिक्षा पर गुरु परम्परा के द्वारा भारतीय संस्कृति रक्षा ।
6.सरगुण भक्ति से निर्गुण भक्ति की ओर जाने का सुगम रास्ता ।
यह निभाएंगे भागीदारी
विश्व वंदनीय संत सम्राट सद्गुरु कबीर साहब का 629वें प्राकट्य महोत्सव (कबीर जयंती) के उपलक्ष में 28 जून 2026 को कबीर जयंती के पूर्व संध्या पर कबीर भजनों की प्रस्तुति के साथ साहित्यकार, प्रोफेसर, कवि, लेखकों का विशेष संगोष्ठी महासभा सम्मेलन भी रखा गया है। जिसमें कबीर कोहिनूर सम्मान 2026 प्राप्त करने वाले और जिन्होंनें पहले कबीर कोहिनूर सम्मान प्राप्त कर लिया है वह लोग भी भाग ले सकते हैं।
भागीदारी के लिए क्या करें
कबीर कोहिनूर सम्मान 2026 के अलावा संगोष्ठी में भाग लेने वाले को अपना नाम अखिल भारतीय कबीर मठ कार्यालय की मेल आईडी abkmkhatu@gmail.com पर अपने आधार कार्ड के साथ नाम, पद, मोबाइल नंबर के साथ संलग्न करें व दिनांक 20 मई 2026 तक भिजवा सकते हैं।