106 वर्षिय उम्र में भी तंदुरुस्त हैं सेणी बाई
106 वर्षिय उम्र में भी तंदुरुस्त हैं सेणी बाई
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। 106 वर्षिय सेणी बाई धर्म पत्नी खुमाराम परिहार की याददाश्त आज भी वैसी की वैसी हैं जैसी एक तंदुरुस्त महिला की होनी चाहिए। स्थानीय हायर सेकंडरी रोड़ पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट देवाराम परिहार की माता जी सेणी बाई कोइअपने सभी रिश्तेदारों परिचितों का नाम पिता का नाम याद हैं। गत माह में अपने पोते की शादी में जमकर नाचने वाली सेणी बाई की पडपोती की जुलाई माह में शादी हैं। सेणी बाई का कहना है कि वे आठ पीढ़ी देख चुकी है। सेणी बाई के तृतीय पुत्र राजेंद्र परिहार का कहना है कि माता जी ने अपने पूरी उम्र में कभी अंग्रेजी चाय नहीं पी ,106 वर्षिय सेणी बाई की याददाश्त आज भी वैसी की वैसी हैं जैसी एक तंदुरुस्त महिला की होनी चाहिए। छप्पना काल से लेकर आजादी, बंटवारा,भारत चीन युद्ध,भारत पाकिस्तान के दो दो युद्ध एवं स्काई लैब कोविड काल जैसी कई घटनाएं अपनी आंखों से देखने वाली सेणी बाई आज भी सादगी पसंद एवं भगवान का जाप करने वाली महिला हैं अपने मूल मकान धोलीवाडी से अब हायर सेकंडरी रोड़ पर अपने पुत्रों पोते पोतियों के साथ आराम से रहती हैं।