पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

पाली /पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री शेखावत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

मंडल महामंत्री गुमान सिंह रावत ने बताया कि आज पाली भाजपा महाराणा प्रताप मंडल द्वारा गणेश नगर, अंबेडकर नगर स्थित भैरों सिंह शेखावत सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं ने शेखावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति मूल सिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी, मंडल महामंत्री गुमान सिंह रावत, कैलाश गौड़, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह चारण, सुदर्शन सिंह उदावत, बहादुर सिंह राठौड़, डॉ. दिलीप सिंह, महिपाल सिंह चारण, मोहित सोलंकी, मंडल मंत्री दाऊ सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह जोधा, अजय वैष्णव सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बाबोसा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।