पेट्रोल आउट लेट का औचक निरीक्षण
पेट्रोल आउट लेट का औचक निरीक्षण पाली,15 मई। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री से प्राप्त निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान अधिकारी सुश्री भावना दयाल सहायक नियंत्रक अजमेर, राकेश माहेश्वरी उदयपुर द्वारा शुक्रवार को पाली जिले में 5 पैट्रोल आउटलेट का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के अन्तर्गत पार्श्व एनर्जी पाली जयपुर हाईवे के एक नोजल पैट्रोल में 30 एम.एल. कम मात्रा 5 लीटर में, मैसर्स पूजा एचपी पैट्रोलियम के दो नोजल पैट्रोल के 30-30 एम.एल. कम तथा मां आई जी फिलींग मारवाड जंक्शन के दो नोजल पैट्रोल के 50-50 एम.एल. कम पाए गए, जो कि विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 की धारा-30 का उल्लंघन है। अनियमितताएं पाये जाने पर तीनों पम्पों पर 1000-1000/- रूपये प्रति नोजल की शास्ति लगाकर नोजल बंद किये गये तथा पुनः कैलिब्रेशन करवाने हेतु पाबन्द किया गया। पैट्रोल पम्प पर पूर्ण मात्रा प्राप्त हो इस हेतु मंत्री सुमित गोदारा द्वारा इस उद्देश्य से पूरे राजस्थान में व्यापक अभियान चलाया गया है, जिसमें विशेष टीमों द्वारा औचक निरीक्षण करके पैट्रोल पम्पों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।