सोजत : कबीर जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
सोजत : कबीर जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। संत शिरोमणि कबीर साहेब की 628वीं जयंती मेहंदी नगरी सोजत में श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम मनाई गई। संत छोगाराम जी साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट आश्रम, रामप्याऊ में भव्य कबीर जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचन हुए। वहीं एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

महोत्सव की शुरुआत उपखंड कार्यालय सोजत के सामने से हुई, जहाँ से भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं मंगल कलश धारण किए हुए थीं और संतगण रथ पर विराजित थे। शोभायात्रा राजपोल गेट, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, जैतारणिया दरवाजा, सीओ कार्यालय और कृषि मंडी रोड से होती हुई ट्रस्ट आश्रम, रामप्याऊ पहुंची।
पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन, बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ भक्ति रस में सराबोर नजर आए। शोभायात्रा में महंत रामविलास साहेब, महंत माधवदास महाराज, केशवदास साहेब, सुरदास साहेब, बाबूदास साहेब, गौतमदास साहेब और खूमदास साहेब सहित अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ। संतों की उपस्थिति और श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अध्यक्ष विरदी चन्द गहलोत, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र परिहार, कोषाध्यक्ष मांगीलाल टांक, सचिव गणपत लाल गहलोत, पुनाराम, मांगीलाल, सोहन लाल, ओम प्रकाश जांगिड़, नथुराम गारू, इंदर चंद, मोहनलाल, राकेश, श्यामलाल सहित सभी भक्तो की उपस्थिति गरिमामय रही।