ग्रामीण सेवा शिविर का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ग्रामीण सेवा शिविर का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत चंडावल स्टेशन में चल रहे शिविर का उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश द्वारा निरीक्षण किया गया और शिविर में मौजूद समस्त कार्मिक गण को शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये और शिविर में उनके विभाग द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। राजस्व रिकॉर्ड में बंटवारा संबंधी प्रकरण, मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टा वितरण, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसी वितरण आदि के लाभार्थीगण को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर तहसीलदार डॉ दिलीप सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।