राज्य कार्मिकों के स्थानांतरण पर 5 जुलाई तक हटाया बेन
राज्य कार्मिकों के स्थानांतरण पर 5 जुलाई तक हटाया बेन जयपुर / राज्य सरकार ने राजकीय अधिकारियों / कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर लगाये गये पूर्ण प्रतिबन्ध के क्रम में आज शुक्रवार से 05 जुलाई तक की अवधि के बीच प्रतिबन्ध हटाया दिया है। राज्यपाल के निर्देश पर अति. मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने आदेश मे बताया कि
शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन श्रृंखला के अध्यापकों तथा वर्षा काल में सम्भावित बिमारियों के दृष्टिगत चिकित्सा विभाग के कार्मिकों हेतु स्थानान्तरण प्रतिबन्ध अग्रिम आदेशों तक यथावत रहेगा।
स्थानान्तरण में एकल महिला / विधवा / परित्यक्ता, मेडिकल बोर्ड /सक्षम स्तर द्वारा प्रमाणित असाध्य रोग (यथा कैंसर, मस्तिष्क, हृदय, फेफडे, किड़नी के गंभीर अथवा अन्य प्राण घातक रोग) से ग्रसित कार्मिक, दीर्घावधि सेवा, दिव्यांग कर्मियों तथा राजकीय सेवारत पति-पत्नी प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह आदेश राज्य के समस्त निगमों / मण्डलों / बोर्ड / स्वायत्तशाषी संस्थाओं पर भी लागू होगा।