ग्रामीण शिविरों में हो रहे ग्रामीणजनों की समस्या का समाधान हो रहे अनेक कार्य*

ग्रामीण शिविरों में हो रहे ग्रामीणजनों की समस्या का समाधान हो रहे अनेक कार्य*

*’’ग्रामीण शिविरों में हो रहे ग्रामीणजनों की समस्या का समाधान हो रहे अनेक कार्य*

पाली, जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। 

इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कार्यों का निष्पादन कर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। गुरुवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सेवा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

*’गुरुवार को यहां हुए शिविर आयोजित’*

गुरूवार 18 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भावरी, रोहट के ढाबर, सोजत के गुडाकलां, मारवाड़ जंक्शन के भगोड़ा व ईसाली, देसूरी के पनोता, रानी के ढारिया व जवाली, बाली के गोरिया व बीजापुर तथा सुमेरपुर क्षेत्र की जवाई बांध ग्राम पंचायत में सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।

*ग्राम पंचायत धाणिया में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन*

रानी पंचायत समिति के अंतर्गत राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत धाणिया में गुरूवार को ग्राम पंचायत धाणिया के सभा भवन में ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 22 विभागों द्वारा भाग लिया गया।

शिविर में राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण, सीमांकन एवं भूमि खाता शुद्धिकरण, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र, पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना पॉलिसी, ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा पट्टे, आईएचएचएल स्वीकृति, नए जॉब कार्ड, केवाईसी, बैंक खाता एवं आधार सीडिंग, जन्म प्रमाण पत्र, पानी कनेक्शन अनापत्ति प्रमाण पत्र, चिकित्सा विभाग द्वारा एनसीडी स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना एवं कालीबाई भील महिला संबल उड़ान योजना, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा हैंडपंप मरम्मत एवं पाइपलाइन लीकेज मरम्मत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नवीन पेंशन एवं पालनहार पेंशन सत्यापन जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी, विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित, नायब तहसीलदार मदन सिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक पोमाराम चौधरी, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सागर परमार, पीईईओ मनोज बोहरा, ग्राम पंचायत प्रशासक जमको देवी चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी शेषाराम, कनिष्ठ सहायक गोरधन लाल, पटवारी सुरेश बोस, कृषि पर्यवेक्षक राम अवतार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

*सफलता की कहानी*

ग्राम पंचायत धाणिया के राजस्व ग्राम धाणिया निवासी तारा कंवर, पत्नी शैतान सिंह राजपुरोहित को दिनांक 18 जून 2026 को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत मंगला पॉलिसी क्रमांक डडच्ठल् 2603211039423721 जारी की गई।

तारा कंवर ने पॉलिसी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

*शिविर आयोजित किये जायेंगे*

शुक्रवार 19 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मणिहारी, रोहट के कलाली, सोजत के गुडा रामसिंह, मारवाड़ जंक्शन के बोरनडी व धुंधला, देसूरी के ढालोप, रानी के चांचाड़ी व इटन्दरा चारणान, बाली के बारवा एवं सुमेरपुर के लापोद में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार शनिवार 20 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनाईमांझी में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सोमवार 22 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयालपुरा, रोहट के धोलेरिया शासन, सोजत के गुडा बीजा, मारवाड़ जंक्शन के देवली आउवा व धनला, देसूरी के गुडा जाटान, रानी के भादरलाउ व इन्दरवाडा, बाली के काकराडी व सेवाडी एवं सुमेरपुर के साण्डेराव में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मंगलवार 23 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूपावास, रोहट के सिणगारी, सोजत के केलवाद, मारवाड़ जंक्शन के दूदौड, देसूरी के दुदापुरा, रानी के किशनपुरा, बाली के खेतरली एवं सुमेरपुर के दुजाना में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

*’