नाथड़ाऊ हत्याकाण्ड में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार

नाथड़ाऊ हत्याकाण्ड में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार

हत्याकाण्ड में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार

 जोधपुर / पुलिस ने  पुरानी रंजीश व हत्या का बदला लेने की भावना से की थी वृद्ध की नृशंस हत्या के दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी खेतसिंह पूर्व में हो गिरफ्तार चुका हैं.

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्रीमती पी.डी. नित्या ने बताया कि जिला पुलिस ने पुलिस थाना चामू के ग्राम नाथड़ाउ में 22 अप्रैल को को हुए मगसिंह हत्याकाण्ड में शामिल फरार आरोपी हरिसिंह व ओमसिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

सुल्तानसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि 22 अप्रैल की शाम को मगसिंह राजपुरोहित निवासी नाथड़ाउ अपने सगे भतीजे सुल्तानसिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कनोडिया पुरोहितान से अपने घर नाथडाउ जा रहे तो रास्ते में खेतसिंह पुत्र चैनसिंह निवासी कनोडिया पुरोहितान व अन्य द्वारा एक राय होकर अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अपनी बोलेरों गाड़ी से टक्कर मारकर सुल्तानसिंह व उसके चाचा मगसिंह को नीचे गिराकर तलवार से ताबड़तोड़ से वार कर मगसिंह की हत्या कर दी रिपोर्ट पर पुलिस थाना चामू में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक नित्या ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए हत्या के प्रकरण का जल्द से जल्द खुलाशा करने के आवश्यक दिशानिर्देश देकर अति० पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन एवं l राजेन्द्रसिह वृताधिकारी वृत बालेसर के निर्देशन में हनुमानराम नि०पु० थानाधिकारी चामू एवं डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। साईबर टीम द्वारा आरोपियों के तकनिकी डाटाबेस तैयार किये गये। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों दबीश दी जाकर गिरफ्तारी के प्रयास किये गये इस दौरान डीएसटी टीम द्वारा हत्याकाण्ड में शामिल आरोपी हरिसिंह पुत्र चैनसिंह राजपुरोहित निवासी कनोडिया पुरोहितान पुलिस थाना चामू एवं ओमसिंह पुत्र चैनसिंह राजपुरोहित निवासी कनोडिया पुरोहितान पुलिस थाना चामू को दस्तयाब किया गया एवं हत्याकाण्ड में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।