राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत की 1500 किमी यूजीसी रोलबैक यात्रा कल पहुँचेगी दौसा
National,President,Raj,Singh,Shekhawat,1500,km,UGC,Rollback,Yatra,will,reach,Dausa,tomorrow
राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत की 1500 किमी यूजीसी रोलबैक यात्रा कल पहुंचेगी दौसा
दौसा। राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत द्वारा यूजीसी रोलबैक आंदोलन के तहत मेवाड़ से दिल्ली तक की जा रही 1500 किलोमीटर की पदयात्रा कल 10 अगस्त 2026 को दौसा जिले में पहुंचेगी।
दौसा में पहुंचकर शेखावत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और समाज व संगठन के लोगों से इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील करेंगे।
जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक कल राजपूताना पैलेस, आगरा बाईपास जयपुर रोड पर दौसा जिले में संगठन को सम्बोधित करेंगे।
23 अगस्त को दिल्ली में महाधरना
इस दौरान राजावत ने बताया कि यूजीसी रोलबैक को लेकर यह आंदोलन अब निर्णायक चरण में है। आंदोलन के तहत 23 अगस्त 2026 को दिल्ली में बहुत बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
करणी सेना ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाएं ताकि यूजीसी से जुड़ी मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जा सके।