कावडीए और ग्रामीणों ने पवित्र जल से शिव जी का किया जलाभिषेक

Kavda,and,villagers,performed,Jalabhishek,of,Lord,Shia,with,holy,water

कावडीए और ग्रामीणों ने पवित्र जल से शिव जी का किया जलाभिषेक

कावडीए और ग्रामीणों ने पवित्र जल से शिव जी का किया जलाभिषेक 

बांदीकुई/दौसा: बांदीकुई उपखंड की ग्राम पंचायत देलाडी की सरपंच वाली ढाणी में नारायणी धाम से पवित्र जल लेकर पहुंची कावड यात्रा का ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सुबह करीबन 10 बजे कावडीए और ग्रामीणों ने पवित्र जल से शिव जी का जलाभिषेक किया। साथ ही भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर किशोरीलाल बैरवा (पूर्व सरपंच) ने बताया की धार्मिक आयोजनों से धर्म की जड सदा हरी रहती है और भाईचारा बढ़ता है। इस दौरान सिंगर नौरतीलाल देलाडी,विनोद,जगदीश पेंटर,मिश्रीलाल,सुरेंद्र प्रसवाल,हेमराज,अनील,रामफूल धवन सहित अन्य लोग मौजूद थे।