ग्राम-ग्राम कांग्रेस का जनजागरण अभियान जारी
Public,awareness,campaigu,village,village,Congress,continues
ग्राम-ग्राम कांग्रेस का जनजागरण अभियान जारी
दौसा। दौसा विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीसीसी के निर्देशानुसार संचालित मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी का ग्राम-ग्राम जनजागरण अभियान पूरी मजबूती और जनसमर्थन के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत रविवार को खैरवाल ,चावडेडा, हरिपुरा, खुरी बापी, रामपुरा उर्फ महाराजपुर, चांदराणा ,नांगल बैरसी में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर मनरेगा से जुड़े जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
कार्यक्रमों में मनरेगा के तहत रोजगार की गारंटी, मजदूरी भुगतान में देरी, कार्य दिवसों में कटौती एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा को कमजोर करने की किसी भी साजिश को कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष शहर जगदीश मीणा ,मंडल अध्यक्ष खैराति लाल बैरवा , ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष हेमराज अवाना, वरिष्ठ नेता कंवरपाल गुर्जर ,सेवादल पूर्व अध्यक्ष कैलाश गोठवाल ,मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह एडवोकेट ,मीडिया प्रभारी हेमराज सिंह , युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरकेश अवाना , युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोनू पचवारा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।