नरेश मीना की रिहाई और झालावाड़ स्कूल पीडितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
Demonstration,of,youth,demanding,the,release,of,Naresh,Meena,and,justice,for,Jhalawar,school,victims
नरेश मीना की रिहाई और झालावाड़ स्कूल पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
बांदीकुई/दौसा। बांदीकुई उपखंड में नरेश मीना की रिहाई और झालावाड़ स्कूल पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सर्व समाज के युवा रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद युवाओं ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम रामसिंह राजावत को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शनकारियों की ये है चार मांगे
1.स्कूल हादसे में मृत छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाए।
2.स्कूल हादसे में घायल छात्रों को 50-50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाए।
3.पीड़ित बच्चों की आगे की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार लेंवे।
4.नरेश मीना पर दर्ज कराई गई झूठी एफआईआर को निरस्त करे और तुरंत रिहा करे।
प्रदर्शन कारियों ने बताया की नरेश मीना शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन कारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए बताया की जल्द मांगे पूरी नही की तो सर्वसमाज द्वारा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बीएल मीना,रत्तीराम मीना,हेमराज मीना,बलवीर गुर्जर, विकास पोसवाल,सतीश काटरवाड़ा,रितेश गुर्जर सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।