बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर भाजपा विधायक ने लगाया फर्जी वीसीआर भरने का आरोप

BJP,MLA,accused,the,employees,who,came,investigate,electricity,theft,filling,fake,VCR

बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर भाजपा विधायक ने लगाया फर्जी वीसीआर भरने का आरोप

बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर भाजपा विधायक ने लगाया फर्जी वीसीआर भरने का आरोप 

द भास्वर टाईम्स :: गोवर्धन लाल वर्मा 


दौसा। लालसोट विधानसभा क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर भाजपा विधायक रामविलास मीणा ने फर्जी वीसीआर भरने का आरोप लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लालसोट भाजपा विधायक रामविलास मीणा ने  बोले बिगड़े बोल..कहा फर्जी वीसीआर भरने वालों को पेड़ से बांधों ...गाड़ी की निकालो हवा..जो होगा..जो देखा जाएगा। वायरल वीडियों में विधायक रामविलास मीणा लोगों से कहते नजर आ रहे है कि आपको डरने की जरूरत नही है उस वीसीआर भरने वाले को पकड़कर  मुझे फोन करना मै 10 मिनट में पहुंच जाऊंगा। विधायक के इस आरोप और बयान के बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। दरअसल मामला सिसोदिया गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। जहां विजिलेंस टीम की गाड़ी वहां पहुंची इस बीच हंगामा हो गया। इधर विजिलेंस टीम का कहना अवैध वसूली के जो आरोप लगाए गए है वो झूठे है। टीम का कहना है कि उच्च अधिकारियों के आदेश की पालना करने के लिए बिजली चोरी की जांच करने के लिए पहुंचे थे। इस बीच हमें विधायक रामविलास मीणा ने वहीं बैठा लिया।