यूथ कांग्रेस की संयुक्त बैठक में सामिल हुए विधायक डीसी बैरवा

MLA,DC,Bairava,attended,joint,meeting,Youth,Congress

यूथ कांग्रेस की संयुक्त बैठक में सामिल हुए विधायक डीसी बैरवा
एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में भाग लेते दौसा विधायक डी.सी. बैरवा

यूथ कांग्रेस की संयुक्त बैठक में शामिल हुए विधायक डी.सी. बैरवा


जयपुर/दौसा। एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट के नेतृत्व में अरावली बचाओ – भविष्य बचाओ अभियान के तहत 26 दिसंबर को जयपुर के जालूपुरा से कलेक्ट्रेट जयपुर तक विशाल पैदल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पदयात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से 24 दिसंबर को एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि दौसा विधायक डी.सी. बैरवा रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डी.सी. बैरवा ने कहा कि एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विजेंद्र गुर्जर, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरकेश अवाना और यहां उपस्थित सभी कांग्रेसजन व युवा साथियों और पर्यावरण प्रेमियों का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने कहा कि अरावली बचाओ – जीवन बचाओ केवल एक नारा नहीं बल्कि हमारे भविष्य पानी और पर्यावरण को बचाने का संकल्प है।

अरावली पर्वत श्रृंखला राजस्थान की जीवनरेखा है, लेकिन आज अवैध खनन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और पर्यावरण विरोधी नीतियों के कारण इसे लगातार नष्ट किया जा रहा है। जो आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय और अपराध है। विधायक सी.डी. बैरवा ने कहा कि यदि अरावली नहीं बचेगी तो न पानी बचेगा, न खेती बचेगी और न ही मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। इसी गंभीर परिस्थिति को देखते हुए एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट के नेतृत्व में यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा यह यात्रा केवल जयपुर की नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान की आवाज़ है। सभी कार्यकर्ताओं से 1000 कार्यकर्ता पहुंचने का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुँचे और इस ऐतिहासिक पदयात्रा को सफल बनाएं। 

बैठक में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विजेंद्र गुर्जर, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हरकेश अवाना, प्रदेश महासचिव करतार सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव रोहित मीणा, प्रदेश सचिव राकेश मीणा सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जयपुर पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष शरद नागर, शहर प्रवक्ता शीतल चोबे, रामनारायण पंडा, पार्षद सियाराम सत्तावन, पार्षद लेखराज गुर्जर, पार्षद विनोद शर्मा, कैलाश गोठवाल (प्रदेश महासचिव सेवादल), विजेंद्र डोई (प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस), जिला उपाध्यक्ष हेमराज जौपाड़ा, नवीन सैनी, रविन्द्र जारवाल, हंसराज जैतपुरा, रामोतार मावई, मोनू पचवारा, गिरराज डोई, अशोक डागोलाई, सियाराम डोई, विजय सीर्रा, गौरव बनेपुरा, मोहित बैरवा, सुरेश डोई, राजेश सिकरी, नरेश जोनवाल, रोहिताश बंशीवाल, हेमराज सिंह, हनुमान डोई, सतीश गेरोटा, राजेश बैरवा, जितेंद्र बेनिवाल, राम खिलाड़ी कुंडारा, शाहरुख खान, विजेंद्र बैराडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।