साढ़े पांच साल बाद दौसा लौटी पिंकी मीणा अब संभालेंगी सहायक कलेक्टर की जिम्मेदारी
Pinky,Meena,returned,Dausa,after,five,and,half,years,will,now,take,over,the,responsibility,Assistant,Collector
साढ़े 5 साल बाद दौसा लौटीं पिंकी मीणा, अब संभालेंगी सहायक कलेक्टर की जिम्मेदारी
दौसा। राजस्थान सरकार द्वारा RAS के 183 अधिकारियों के तबादले की लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा 2017 बैच की अधिकारी पिंकी मीणा की पोस्टिंग की हो रही है। करीब साढ़े पांच साल बाद उन्हें फिर से दौसा में जिम्मेदारी मिली है।
राज्य सरकार के आदेश के अनुसार पिंकी मीणा को दौसा में सहायक कलेक्टर के पद पर लगाया गया है। 2017 बैच की यह अधिकारी अपनी सेवा की शुरुआत भी दौसा जिले के बांदीकुई से SDM के तौर पर कर चुकी हैं।
क्या था पूरा मामला
वर्ष 2021 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कम्पनी से जुड़े रिश्वत प्रकरण में पिंकी मीणा सुर्खियों में आई। और करीब साढ़े पांच साल निलंबित रही। गत 21 मई को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद सरकार ने उन्हें बहाल किया। जून में पहले उन्हें सवाई माधोपुर में जिम्मेदारी दी थी। अब दौसा में उन्हें पहले के मुकाबले बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि रिश्वत का यह प्रकरण भी उन्हीं के दौसा में पोस्टिंग के दौरान सामने आया था।
सोशल मीडिया पर भी गरमाई बहस
पिंकी मीणा की दौसा में वापसी के बाद सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक तरफ लोग 2021 के पुराने रिश्वत केस को याद कर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ हाईकोर्ट से राहत और बहाली के बाद सरकार द्वारा नई जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर भी अलग-अलग राय सामने आ रही है।