30 लाख लागत के साबुन से भरे ट्रक को माल सहित खुदबुर्द करने के मामले एक गिरफ्तार
30 लाख लागत के साबुन से भरे ट्रक को माल सहित खुदबुर्द करने के मामले एक गिरफ्तार
सोजत / ट्रक में 30 लाख लागत के साबुन से भरे माल सहित खुदबुर्द करने के मामले एकव्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक को जप्त किया हैँ।
जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन जिला पाली के निर्देशन में 30 अप्रैल को भुज (गुजरात) से 30 लाख मूल्य के डायना साबुन के कुल 1459 कार्टून भरकर जयपुर जा रहे ट्रक को ट्रक ड्राईवर द्वारा पुलिस थाना सोजत सिटी क्षेत्राधिकार सरहद बागावास मे खुदबुर्द करने के संबंध में 4 मई को पुलिस थाना सोजत सिटी पर सूचना प्राप्त हुई। ट्रक ड्राईवर द्वारा बडी मात्रा मे साबुन से भरे ट्रक को खुर्दबुर्द करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस घटनाक्रम को अतिशीघ्र सरसब्ज करने हेतु में नि .पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत सिटी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।
गठित टीम द्वारा ट्रक के भुज (गुजरात) से जयपुर जाने के रूट पर महत्वपूर्ण स्थानो के सीसीटीवी फुटेज देखे जाकर सटीक घटनास्थल को चिन्हित किया जाकर तकनीकी पहलुओ का गहनता से अवलोकन किया गया तो खुर्दबुर्द किये गये साबुन को दूसरे ट्रक में कासिंग करना व असल ट्रक को नेशनल हाईवे 48 पर पाटन, जिला अजमेर मे ड्राईवर द्वारा लावारिस अवस्था मे खडे करने व कासिंग मे प्रयुक्त ट्रक को मय ड्राईवर के पालनपुर (गुजरात) से दस्तयाब कर ट्रक ड्राईवर मुमताज अली से तकनीकी आधार पर गहनतापूर्वक पुछताछ की गई तो ड्राईवर द्वारा प्रकरण का माल डायना साबुन के 1459 कार्टून को खुर्दबुर्द करने के घटनाक्रम में शामिल मुल्जिम सलीम खान निवासी पाली (ड्राईवर) व अन्य के कहने पर स्वयं के ट्रक में कासिंग करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 156/ 4मई को धारा 316(3) बीएनएस 2023 पुलिस थाना सोजत सिटी में गिरफ्तार किया जाकर अभियुक्त की निशादेही से प्रकरण का माल मशरूका डायना साबुन के 1115 कार्टून को नाहर खानसर जालोडा जिला जैसलमेर से बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त से प्रकरण के शेष माल व घटना मे शामिल अन्य अभियुक्तगणो के संबंध मे गहनता से अनुसंधान जारी है।
घटना के अनुसार 4 मई को परिवादी मनाराम देवासी पुत्र प्रभुराम जाति देवासी उम्र 31 साल निवासी राता महावीरजी रोड़ देवासियो का बास, बीजापुर पुलिस थाना बाली जिला पाली द्वारा रिपोर्ट इस आशय की पेश की गयी कि मेरे ट्रक का रजि. नम्बर आरजे24 GA 2526 है जिसमें 29 अप्रैल को मेरा ड्राईवर इण्डस्ट्रीयल कार्गो कार्पोरेशन कम्पनी के मार्फत एंकर कंजूमर प्रोड्क्टस प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी भूज (गुजरात) से 1459 बॉक्स डायना साबुन भरकर जयपुर के लिये रवाना हुआ था जो माल नियत एक मई तक मेरा ड्राईवर माल लेकर जयपुर नही पहुंचा तो उसने एक मई का मेरे ड्राईवर से बातचीत की तो ड्राईवर ने ट्रक लेट होने के कारण दूसरे दिन 2 मई तक जयपुर पहुंचना बताया। 2 मई को मेरे ड्राईवर को पुनः कॉल किया तो ड्राईवर का मोबाईल फोन स्वीच ऑफ होने पर उसने स्वयं के स्तर पर मेरे ट्रक का पता किया तो ट्रक नेशनल हाईवे 48, पाटन अजमेर में तुलसी होटल के सामने लावारिस हालात में खाली खडा मिला। मेरे ड्राईवर ने मेरे ट्रक में भरे हुए डायना साबुन के कुल 1459 कार्टून जिनका मूल्य करीब 30 लाख रूपये है. को किसी अन्य ट्रक में भरकर खुर्दबुर्द किया है, रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 156 / 4 मई को धारा 316 (3) बीएनएस 2023 पुलिस थाना पुलिस थाना सोजत सिटी में दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। पुलिस ने मामले में मुमताज अली पुत्र मुबारक खान उम्र 39 साल निवासी पीरे खान की ढाणी जेमला आणेचा पुलिस थाना सांकडा जिला जैसलमेर को गिरफ्तार किया हैँ।