अरुण जोशी आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन के पाली जिलाध्यक्ष नियुक्त

अरुण जोशी आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन के पाली जिलाध्यक्ष नियुक्त

अरुण जोशी आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन के पाली जिलाध्यक्ष नियुक्त

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

पाली। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) संगठन के वरिष्ठ पत्रकार अरुण जोशी को पुनः एक बार पाली जिलाध्यक्ष पद की बागडोर सौंपी गई है। संगठन के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह-प्रभारी जोधपुर संभाग प्रवीण बोथरा ने बताया कि राजस्थान के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे की पाली जिला इकाई के लिए अरुण कुमार जोशी का मनोयन प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के आदेशानुसार एवं संभाग प्रभारी राजीव गौड़ के निर्देशानुसार किया गया है। श्री जोशी ने वर्ष 1975 में स्वयं की अनुगूंज नामक मासिक पत्रिका का प्रकाशन व संपादन से एक मिशन लेकर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। 

आपने वर्ष 1976 में दैनिक जलतेदीप समाचार पत्र संवाददाता , वर्ष 1977 में नवभारत टाइम्स, जनसत्ता में अपनी सेवाएं प्रदान की। 1978 से लगातार 22 वर्षो तक दैनिक नवज्योति संवाददाता

2005 से पाली जिला ब्यूरोचीफ नवज्योति पाली।

2008 ब्यूरोचीफ राष्ट्रदूत तथा वर्तमान में आप 2011 से दैनिक मरुलहर में अपनी सेवाएं दे रहे है। आप पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक सेवाओ में भी सक्रिय है। 1988 में आदर्श सेवा समिति में महामंत्री रहकर गोशाला का संचालन किया।

आप अंकुर साहित्य परिषद के दो बार अध्यक्ष व श्रीमाली समाज संस्था में ट्रस्टी भी रहे हैं।

पाली प्रेस क्लब के अध्यक्ष रह चुके श्री जोशी वर्ष 1992 में पाली देहात जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष चुने गए जिसमें लगभग 100 पत्रकारों की आपके नाम पर सहमति जताई गई थी, जो आपकी नेतृत्व कुशलता को दर्शाता हैं। जोशी के इस मनोनयन का जिले के मीडिया बंधुओ ने स्वागत किया है।