टेंट व्यवसायियों की सामाजिक सरोकार में महती भूमिका : लक्ष्मी नारायण दवे
टेंट व्यवसायियों की सामाजिक सरोकार में महती भूमिका : लक्ष्मी नारायण दवे
सोजत तहसील टेन्ट किराया व्यवसायी समिति का शपथग्रहण समारोह आयोजित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही


सोजत। समाज में हर वर्ग की अपनी एक अलग भूमिका होती है। उसी तरह टेंट व्यवसायियों ने भी सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। बिना उनके सहयोग के कोई भी बड़ा आयोजन अधूरा लगता है। उक्त उद्गार पूर्व काबिना मंत्री विकास पुरुष लक्ष्मीनारायण दवे ने सोजत तहसील टेन्ट किराया व्यवसायी समिति द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश गहलोत माली एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में व्यक्त किए।

लोक अभियोजक एडवोकेट पंकज त्रिवेदी ने कहा कि टेंट व्यवसायी सिर्फ व्यापार नहीं करते, वे सेवा भाव से भी काम करते हैं। उनकी वजह से छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा आयोजन सम्मान के साथ हो पाता है। युवा भाजपा नेता ओजस्वी वक्ता प्रफुल्ल ओझा ने कहा कि टेंट व्यवसायियों ने यह साबित किया है कि हर काम छोटा या बड़ा नहीं होता। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में अपनी सेवाएं देकर उन्होंने समाज को जोड़ा है और "सेवा परमो धर्म" को जीवित रखा है। समारोह में पुष्पत राज मुणोत, जुगल किशोर निकुम, ताराचंद सैनी, चेतन व्यास आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का माल्यार्पण एवं राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण राजस्थानी लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा रंगारंग कार्यक्रम रहा जिसने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

आयोजन में माली समाज चौधरी चंपालाल सांखला, गोरधन लाल गहलोत, गणपत लाल, लुम्बाराम, तहसील चेयरमैन डॉ. मुकेश टांक, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत घांची, माधू बा, ललित उणेचा, भगवानराम सिरवी, मोहम्मद सलीम, अक्षय कुमार, बीरबल सिंह, रवि भाई, मुकेश प्रजापत, यासीन पठान, नरपत तंवर, ओमप्रकाश चौहान, अकरम खान, कैलाश पंवार, सुजाराम सहित बड़ी संख्या में सोजत तहसील के टेन्ट व्यवसायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश टांक ने किया। आभार की रस्म अध्यक्ष प्रकाश गहलोत माली ने अदा की।
