श्रीमाली ब्राह्मण समाज फतेहसागर -गुलाबसागर के पुनः अध्यक्ष बने सुनील त्रिवेदी व सचिव बने प्रकाश शर्मा*

श्रीमाली ब्राह्मण समाज फतेहसागर -गुलाबसागर के पुनः अध्यक्ष बने सुनील त्रिवेदी व सचिव बने प्रकाश शर्मा*

*श्रीमाली ब्राह्मण समाज फतेहसागर -गुलाबसागर के पुनः अध्यक्ष बने सुनील त्रिवेदी व सचिव बने प्रकाश शर्मा*

जोधपुर। श्री महालक्ष्मी मंदिर, फतेह सागर, जोधपुर में श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत समाज विकास संस्थान, फतेह सागर -गुलाब सागर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक रवि प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष ने सर्व प्रथम साल भर में किये गये विकास कार्यों से उपस्थित बंधुओं को अवगत कराया तत्पश्चात प्रकाश शर्मा ने वर्ष 2025-2026 का आय- व्यय, प्राप्तियां एवं भुगतान तथा संतुलन चित्र प्रस्तुत किया जिसका उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष ने संस्थान के चुनाव करवाए जाने पर विचार करने हेतु प्रस्ताव रखा जिस पर लक्ष्मीकांत व्यास व ललित शर्मा द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए नए चुनाव के स्थान पर पुनः दो वर्षों के लिए निर्वाचित किया जाने का प्रस्ताव रखा जिसे विकास व्यास, राजीव दवे व अरुण व्यास द्वारा अनुमोदन करने पर उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्विरोध नयी कार्यकारिणी निर्वाचित की गई। जिसमें सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष, महेन्द्र बोहरा उपाध्यक्ष, प्रकाश शर्मा सचिव, कैलाश चंद्र त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, दुष्यंत दवे संगठन सचिव, मनीष बोहरा, महेन्द्र व्यास, अरुण व्यास तथा श्रीमती कामाक्षा त्रिवेदी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

आयोजित बैठक में रवि प्रकाश ठाकुर, सुनील कुमार त्रिवेदी, महेन्द्र कुमार बोहरा, प्रकाश शर्मा, कैलाश चन्द्र त्रिवेदी, दुष्यन्त दवे, मनीष बोहरा, अरुण कुमार व्यास, महेन्द्र कुमार व्यास, राजीव दवे, तरुण कांत दवे, हिमांशु दवे, गणपत लाल दवे

जयकुमार व्यास, पुनीत दवे, विकास व्यास, रमेश कुमार त्रिवेदी, प्रशांत बोहरा, ललित शर्मा, लक्ष्मीकांत व्यास, उमाशंकर श्रीमाली, मनीष व्यास, राजेश व्यास, मुकेश दवे, विक्रान्त दवे उपस्थित हुए।

ठाकुर ने बताया कि विगत दो वर्षों में सुनील त्रिवेदी के अध्यक्षीय कार्यकाल में कार्यकारिणी के सदस्यों व संस्थान के सदस्यों के सहयोग से समाज के भवन व कागा स्वर्गाश्रम में नये बाथरूम का निमार्ण, कागा स्वर्गाश्रम में साल में सीमेन्ट का प्लास्टर, 16 गुणा 40 का टीन सैड, साल के लोहे की जाली व दरवाजा, बच्चो के लिए अलग से शव स्थल तथा दरवाजा लगवाना, साल में फर्श बनवाना आदि का निमार्ण कार्य के साथ, बिजली का गीजर, बच्चों के लिए अलग से शव गृह की बाउण्डरी बनवाकर, फाटक लगवाकर, 4 छत पंखे व 2 एलईडी लाईट एवं बिजली की फिटिग का कार्य करवाया वहीं समाज के भवन में इन्वर्टर, 6 सीसी कैमरे व मॉनिटर लगवाकर चहुमुंखी विकास करवाया गया। उपस्थित बंधुओं ने श्रीमाली ब्राह्मण समाज फतेहसागर गुलाबसागर में समाज हित में पूरी निष्ठा एवं निस्वार्थ भावना से किए विकास कार्यों को देखते हुए अध्यक्ष व कार्यकारिणी की भूरि भूरि प्रशंसा कर आगामी दो वर्ष के लिए पुनः अध्यक्ष व कार्यकारिणी को निर्विरोध चुना गया।

अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी ने बताया कि विगत दो वर्ष का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा। हर कार्य में मेरी कार्यकारिणी मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज हित के कार्य किए। समाज की कार्यकारिणी व समाज के भामाशाह जिन्होंने तन मन धन से सहयोग किया उनका आभार प्रकट किया वहीं आगामी दो वर्ष की भी जिम्मेवारी जो हमें सौपी गई। उसको तन मन धन से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही वर्ष पर्यन्त धार्मिक आयोजन में पं. पुनीत दवे, पं. मनीष बोहरा,  पं. सुरेश शर्मा,  पं. मोहित व्यास,  पं. मृदुल दवे एवं पं. रविन्द्र ओझा द्वारा दी गई नि:शुल्क सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।