स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत बांगड़ कॉलेज में विद्यार्थियों से लिया गया सिटीजन फीडबैक*
*स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत बांगड़ कॉलेज में विद्यार्थियों से लिया गया सिटीजन फीडबैक*
पाली । स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर निगम पाली द्वारा मंगलवार को बांगड़ कॉलेज में छात्र-छात्राओं से सिटीजन फीडबैक लिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर निगम की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।
नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 का शुभारंभ “स्वच्छता की नई पहल, बढ़ाएं हाथ करें सफाई साथ” थीम के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के कुल 12,500 अंकों में से 500 अंक निर्धारित किए गए हैं, जिसके तहत आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की संवेदक फर्म के कार्मिकों द्वारा बांगड़ कॉलेज के विद्यार्थियों से सिटीजन फीडबैक करवाया गया। साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में भी आमजन से फीडबैक लेने के लिए नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।उन्होंने नागरिकों को क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी प्रतिक्रिया देंने तथा स्वच्छ पाली के निर्माण में सहभागिता निभाने की बात की।