हज के मुकद्द सफ़र पर पहली फ्लाइट रवाना फ्लाइट में 428 लोग जिसमें 218 महिलाएं और 210 पुरुष शामिल
हज के मुकद्द सफ़र पर पहली फ्लाइट रवाना
फ्लाइट में 428 लोग जिसमें 218 महिलाएं और 210 पुरुष शामिल
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जयपुर। हज के मुकद्द सफ़र पर 20- अप्रैल 2026, को पहली फ्लाइट रवाना हुई। जयपुर स्थित हज हाउस कर्बला से बसों को रवाना किया गया। फ्लाइट में 428 लोग मदीना मुनव्वरा के मुकद्दस सफ़र के लिए रवाना हुई जिसमें 218 महिलाएं और 210 पुरुष हैं जिसमें 12 साल का बच्चा भी शामिल है हज हाउस स्थित कर्बला में हमीद मेवाती प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी , ओर सुनील शर्मा कांग्रेस जयपुर शहर अध्यक्ष , राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव शेख हाजी निज़ामउद्दीन ,राजस्थान स्टेट हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद , कर्बला विकास समिति के अध्यक्ष सलीम अहमद , शान तकवी , आरिफउद्दीन व अन्य लोगों ने झंडा फहराकर बस को रवाना किया