वरिष्ठ पत्रकार चेतन व्यास आईएफडब्ल्यूजे के सोजत विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त 

वरिष्ठ पत्रकार चेतन व्यास आईएफडब्ल्यूजे के सोजत विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त 

वरिष्ठ पत्रकार चेतन व्यास आईएफडब्ल्यूजे के सोजत विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। विश्व के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के सोजत विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पद पर वरिष्ठ पत्रकार चेतन व्यास को मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा की गई।

उल्लेखनीय है कि चेतन व्यास छात्र जीवन से ही लेखन व पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। वे विभिन्न पत्रिकाओं के संपादकीय विभाग में भी कार्य कर चुके हैं। पत्रकारिता के दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा, ब्रिटेन में भारत के पूर्व उच्चायुक्त कुलदीप नैयर तथा मनिंदरजीत सिंह बिट्टा सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों के साक्षात्कार लिए हैं। व्यास इतिहास, राजनीति शास्त्र एवं हिंदी विषयों में स्नातकोत्तर होने के साथ-साथ बी.एड. तथा एलएलबी की उपाधि भी प्राप्त कर चुके हैं। वे कई स्मारिकाओं का संपादन कर चुके हैं तथा वर्तमान में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

व्यास की नियुक्ति पर आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी, उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, राजेश शर्मा, प्रकाश राठौड़, डॉ. रामस्वरूप भटनागर, जिला सचिव अब्दुल समद राही, नवनीत राय ‘रुचिर’, भुवनेश टाक, ओमप्रकाश चौहान, लक्ष्मणराम, ललित तिवारी, मीठालाल पंवार, दिलखुश गहलोत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, महावीर गहलोत, आमिर खान सोलंकी, एडवोकेट अशोक गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, अकरम खां, डॉ. रशीद गौरी, हरीश गहलोत, राकेश भटनागर, उगमराज चौहान, भवानी सिंह बागावास सहित अनेक पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।