मंडला ग्राम में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
मंडला ग्राम में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। निकटवर्ती मंडला ग्राम में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। मंडला में चल रहे शिविर का उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने निरीक्षण किया और शिविर में मौजूद समस्त कार्मिक गण को शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये और शिविर में उनके विभाग द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धि संबंधी प्रकरण, पट्टा वितरण, बंटवारा संबंधी प्रकरण, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसी वितरण आदि के लाभार्थीगण को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर तहसीलदार डॉ दिलीप सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य जन उपस्थित थे।
