फिल्ड वर्कर्स तकनीकी कर्मचारियों मजदूरों श्रमिकों को इम्यूनिटी एनर्जी बुस्टर 100 कीट वितरित
फिल्ड वर्कर्स तकनीकी कर्मचारियों मजदूरों श्रमिकों को इम्यूनिटी एनर्जी बुस्टर 100 कीट वितरित
सोजत। विश्व श्रमिक दिवस पर हीटवेव वारियर्स की भूमिका निभा रहे बिजली विभाग व जलदाय विभाग के फिल्ड वर्कर्स तकनीकी कर्मचारियों मजदूरों श्रमिकों का सम्मान व प्रोत्साहन मनोबल उत्साह बढाने एंव जागरूकता अभियान के तहत इम्यूनिटी एनर्जी बुस्टर 100 कीट वितरित किए।
रोशनी फाउंडेशन व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व श्रमिक दिवस पर मानवीय संवेदना दिखाते हुए जिला मे अभिनव पहल प्रस्तुत की गई
भीषण गर्मी हीटवेव लू मे फिल्ड वर्किंग काम करने के दौरान हीटस्ट्रॉक हीटस्ट्रेस डिहाइड्रेशन जैसी जानलेवा आपातकालीन परिस्थितियों से तकनीकी कर्मचारियों को तुरंत बचाव राहत के लिए इम्यूनिटी बुस्टर एनर्जी कीट के 100 पैकेट का वितरण श्री देवीलाल जी सांखला के सहयोग से बिजली विभाग व जलदाय विभाग कार्यालय में अधिकारियों की उपस्थिति में तकनीकी कर्मचारियों कार्मिकों मजदूरों श्रमिकों को वितरित किए गये।
सुपर एल नीनो प्राकृतिक आपदा व घटना से उत्पन्न अत्यंत भीषण गर्मी हीटवेव लू के चलते बिजली व पानी की डिमांड सामान्य दिनों से अत्यधिक बढ गयी है, भीषण गर्मी हीटवेव लू तापमान स्थिति से बिजली व पानी डिमांड के ओवरलोड व ओवरपींक के चलते ओर आंधी तूफान के चलते बिजली आपूर्ति ट्रीप फाल्ट शार्प सर्किट ट्रांसफार्मर सर्विस लेन मे तकनीकी खराबी से सप्लाई बाधित होना व पानी लिकेज व पेयजल आपूर्ति सप्लाई रोटेशन मे देरी होना की जनसमस्याएं बढती है, ऐसे में बिजली व जलदाय कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव रहता है, हीटवेव भीषण गर्मी लू कि स्थिति में काम के बोझ व तनाव से हीटस्ट्रॉक हीटस्ट्रेस डिहाइड्रेशन की संभावनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत इम्यूनिटी व एनर्जी बुस्टर डोज की आवश्यकता रहती है।

रोशनी फाउंडेशन व भारत विकास परिषद के सयुंक्त तत्वावधान में बिजली व जलदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारियों को हीटवेव परिस्थितियों में डिहाइड्रेशन हीटस्ट्रॉक हीटस्ट्रेस से तुरंत बचाव राहत रिलेक्स के लिए रेडी टू यूज इम्यूनिटी एनर्जी बुस्टर कीट जिसमें ओआरएस, ग्लूकोज-डी, विटामिन मिनरल पोषक तत्वयुक्त इम्यूनिटी एनर्जी के पाउच व जीमचलने घबराहट बैचेनी उल्टी की आवश्यक टेबलेट शामिल है जिन्हें पानी के साथ तुरंत उपयोग में लेकर शरीर को रिलेक्स मिलता है।
सभी सामग्री हेल्दी स्वास्थवर्धक व इम्यूनिटी एनर्जी बुस्टर है, लम्बे समय तक खराब नहीं होती, कोई साईड इफेक्ट नहीं है ओर पानी के साथ रेडी टू यूज है।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, रोशनी फाउंडेशन अध्यक्ष अशोक बारठ, सामाजिक कार्यकर्ता वीरबहादुर सिंघारिया, बिजली विभाग एईएन अमित चौधरी जलदाय विभाग के एईएन राहुल जेईएन प्रवीण सहित दोनों विभाग के तकनीकी कर्मचारी फिल्ड वर्कर्स मजदूर श्रमिक उपस्थित रहे।
स्वास्थ्यवर्धक किट तैयार करवाने में गोपाल परिहार शिव फार्मा का सहयोग रहा।
बिजली जलदाय विभाग के अधिकारीगणो ने इस जनसेवा मुहिम के लिए आभार व्यक्त किया ओर फिल्ड वर्कर्स को सरकार के दिशानिर्देश व हीटवेव एडवाइजरी की पालना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के साथ पहला सुख निरोगी काया के मंत्र पर हीटवेव मे शरीर का ख्याल एतिहाद व जागरूकता का महत्व बताया।