भाजपा महाराणा प्रताप मंडल कार्य समिति की बैठक नयनतारा गार्डन में आयोजित की गई ।

भाजपा महाराणा प्रताप मंडल कार्य समिति की बैठक नयनतारा गार्डन में आयोजित की गई ।
पाली/राजस्थान (द भास्वर टाईम्स न्यूज नेटवर्क)
महाराणा प्रताप मंडल की कार्य समिति की बैठक नयन तारे गार्डन में मंडल अध्यक्ष नरपत दवे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी सुरेश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि विस्तारक मदन सिंह राजपुरोहित थे ।
भाजपा सांसद प्रत्याशी पीपी चौधरी, मूल सिंह भाटी महेंद्र बोहरा, सुनील भंडारी, पुखराज पटेल, शिव प्रकाश प्रजापत द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रजुलत कर बैठक की शुरुआत की।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता रामलाल चौहान ने बताया कि विस्तारक मदन सिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को अवगत कराना है घर-घर जाकर मोदी की गारंटी वाले पत्रक व स्टीकर चिपकाने और नमो एप डाउनलोड करवाना है।
भाजपा प्रत्याशी पी चौधरी ने अपने उद्बोधन में देश के नाम वोट करने की अपील की और भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।
बैठक में भाजपा जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण कुमावत, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोहर राठौड, रेखा कवर, सिद्धू कंवर, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह महेचा, महामंत्री गुमान सिंह रावत, राजेश डांगी, एडवोकेट खुशालचंद्र, पार्षद विट्ठल बागड़ी, ओम प्रकाश स्वामी, निलु कटारिया कोहिनूर, मुकेश गोस्वामी, सुदर्शन सिंह उदावत, दुर्गा सिंह खंगारोत, प्रेम सिंह चारण, गोरधन सिंह मेड़तिया, राहुल मेवाड़ा, कैलाश गोड, सुनील बंजारा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता रामलाल चौहान, यशवंत सिंह चुंडावत, पप्पसा बंजारा वकील, कानाराम देवासी सुनील यादव, सुरेश पुरी गोस्वामी, डाउ सिंह, पूनम सिंह, प्रदीप सांखला, दुर्गा प्रसाद , कांतिलाल सामरिया, महिपाल सिंह शेखवात, युगल कुमावत, मांगीलाल जोशी, सुरेश मेघवाल, डाऊसिंह रावत मंडल के सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक पार्षद आदि मौजूद रहे।