शिवसेना तहसील प्रमुख ने खून से लिखी चिट्ठी PM से की गौ माता को "राष्ट्रीय माता" घोषित करने की मांग 

शिवसेना तहसील प्रमुख ने खून से लिखी चिट्ठी PM से की गौ माता को "राष्ट्रीय माता" घोषित करने की मांग 

शिवसेना तहसील प्रमुख ने खून से लिखी चिट्ठी PM से की गौ माता को "राष्ट्रीय माता" घोषित करने की मांग 

 वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोजत में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध दर्ज कराया। शिवसेना तहसील प्रमुख जितेंद्र पालरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अपने शरीर से रक्त निकालकर पत्र लिखा।

पत्र में उन्होंने गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गौहत्या पर सख्त कानून बनाने और हर ग्राम पंचायत में नंदीशाला स्थापित करने की मांग की है।

इस मौके पर जितेंद्र पालरिया ने कहा कि _"गौ माता हमें जीवन देती है। आज गौ तस्करी और गौहत्या के कारण हमारी संस्कृति खतरे में है। जब तक गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक गौ रक्षा संभव नहीं है। मैंने श्रद्धा के प्रतीक के रूप में रक्त से पत्र लिखकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई है।"

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में शिवसेना और गौसेवक संगठन गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए ज्ञापन और रैलियां कर रहे हैं। महाराष्ट्र में पहले ही गौ माता को "राज्य माता" का दर्जा दिया जा चुका है।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग नहीं मानी गई तो सोजत से जयपुर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।