नरेगा कार्मिकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

नरेगा कार्मिकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

नरेगा कार्मिकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। नरेगा कार्मिकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने बताया कि आज संपूर्ण राजस्थान में नरेगा कार्मिकों द्वारा विकास अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया। राजूसिंह बरना ने बताया कि हम संविदा में नरेगा योजना में कार्यरत हे। राजस्थान CSR रूल्स 2022 के नियम 20 के तहत हमे नियमित किया जाए। तथा 9-28-27 वर्ष की सेवा का लाभ दिया जाए ताकि हमे सम्मानजनक मानदेय मिल सके जिससे हम पारिवारिक ओर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर पाए। यदि सरकार द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हमे मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम, राजूसिंह बरना, लालचंद, शरीफ, फरीद, कानाराम, कानाराम सहित कार्मिक उपस्थित थे।