शनिदेव की कृपा से कल्याण होता है : लालचंद मोयल
शनिदेव की कृपा से कल्याण होता है : लालचंद मोयल
शनिदेव मंदिर पर शनिवार को उमड़ा जनसैलाब
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। मनुष्य अपने जीवन में जो भी कर्म करता है, उसका फल शनि ही प्रदान करते हैं। शनिदेव की कृपा से कल्याण होता है उक्त उद्गार पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने जोधपुरिया दरवाजा स्थित शनिदेव मंदिर पर अतिथि के रूप में शनि भक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए उन्होंने कहा कि
यदि शनि प्रसन्न हों तो व्यक्ति को अपार सफलता, सुख-समृद्धि और सम्मान मिलता है। इसलिए जरूरतमंदों की मदद कर शनिदेव को प्रसन्न रखना चाहिए। शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी ने कहा कि मनुष्य पर जब शनि की कृपा प्राप्त होती है तो जीवन की कठिनाईयाँ दूर होती हैं। खासकर शनिवार का दिन शनि को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन विशेष पूजा-पाठ, दान और सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। पुजारी मुरलीधर जोशी ने अतिथियों को शनिदेव के दर्शन करवा कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भक्तों का जन सैलाव उमड़ पड़ा उन्होंने शनिदेव को तेल और पुष्प अर्पित किए। वहीं प्रसादी का वितरण किया गया।