सोजत नगर पालिका में व्यापारी संघ के साथ फॉलोअप बैठक आयोजित

सोजत नगर पालिका में व्यापारी संघ के साथ फॉलोअप बैठक आयोजित

सोजत नगर पालिका में व्यापारी संघ के साथ फॉलोअप बैठक आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। नगर पालिका सोजत में अधिशाषी अधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारी संघ, प्रशासन एवं पालिका अधिकारियों की संयुक्त फॉलोअप बैठक आयोजित की गई। इससे पूर्व प्रशासन, नगर पालिका एवं व्यापारी संघ की बैठक पुलिस चौकी में आयोजित हुई थी, जिसके क्रम में पुनः विभिन्न जनहित एवं शहर व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, अतिक्रमण नियंत्रण, कचरा संग्रहण व्यवस्था, बाजारों में निर्धारित समय पर कचरा गाड़ी संचालन तथा दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

अधिशाषी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर ने व्यापारियों से शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यापारी अपनी दुकान के बाहर डस्टबिन अवश्य रखें तथा सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग पालिका वाहन में डालें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर पालिका द्वारा निर्धारित समयानुसार कचरा संग्रहण वाहन बाजार क्षेत्रों में भेजे जाएंगे, जिससे व्यापारियों एवं आमजन को सुविधा मिल सके। साथ ही मुख्य बाजारों में स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई।

बैठक में व्यापारी संघ प्रतिनिधियों ने भी शहर हित में प्रशासन एवं नगर पालिका को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।