वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव सिंह सांदू के निधन पर शोक सभा बैठक में उमड़ा जनसैलाब 

वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव सिंह सांदू के निधन पर शोक सभा बैठक में उमड़ा जनसैलाब 

वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव सिंह सांदू के निधन पर शोक सभा बैठक में उमड़ा जनसैलाब 

जनजन ने दी सांदू को भावभीनी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । वरिष्ठ अधिवक्ता जन जन के प्रिय सुखदेव सिंह सांदू के निधन पर शोक सभा बैठक उनके निवास हायर सेकंडरी स्कूल रोड पर की गई जिसमें न्यायिक विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत अधिवक्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

भारत सिंह सांदू ने बताया कि बड़े भाई स्वर्गीय सुखदेव सिंह सांदू विधि जगत के एक प्रतिष्ठित, सम्मानित एवं अनुभवी व्यक्तित्व थे। उनका निधन न केवल अधिवक्ता समाज बल्कि पूरे सोजत क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि श्री सांदू ने अपने जीवनकाल में न्याय, सत्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने कार्यों से समाज में विशेष पहचान बनाई। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। 

उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।