पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविरों का भव्य शुभारम्भ
क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविरों का भव्य शुभारम्भ
पहले ही दिन उमड़ा जनसैलाब, 5 केंद्रों पर 350 से अधिक आम जन ने किया योगाभ्यास
16 से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक आयोजित हो रहे हैं शिविर
पाली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में 16 जून से शहर के विभिन्न स्थानों पर 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविरों का भव्य शुभारम्भ हुआ। यह शिविर आगामी 20 जून तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
शिविर के उद्घाटन के अवसर पर क्रीड़ा भारती के पाली जिला योग प्रमुख मुकेश बोहरा एवं नगर अध्यक्ष लुंबाराम बी. गहलोत ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। नियमित योग से स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। इसी उद्देश्य के साथ क्रीड़ा भारती द्वारा आम जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
शहर के इन 5 प्रमुख केंद्रों पर हो रहा है आयोजन :
आम जन की सुविधा के लिए क्रीड़ा भारती द्वारा शहर के पाँच अलग-अलग क्षेत्रों को केंद्र बनाया गया है, जहाँ प्रथम दिन लगभग 350 गणमान्य नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया:
महादेव बगेची (राईको की ढाणी),नेहरू उद्यान (पुराना बस स्टैंड),. टैगोर नगर शिव मंदिर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (आवासन मंडल, हाउसिंग बोर्ड) एवं . बांगड़ कॉलेज मैदान योग शिविर चल रहें हैं।
वरिष्ठ योग गुरुओं ने सिखाए आसन और प्राणायाम: शिविर के प्रथम दिन नगर के विशेषज्ञ एवं तज्ञ योग शिक्षकों—डॉ. रणजीत जैन, देवीलाल सोनी, मानवेंद्र सिंह, अजय शर्मा, डॉक्टर गोविंद नारायण अरोड़ा, डॉ. विजय, संदीप जैन, कोमल जैन, नितिन सिंघवी, रीना चन्दानी, दीपा हेड़ा और भरत कुमावत ने अपनी सेवाएँ दीं।
प्रशिक्षकों ने उपस्थित संभागियों को शरीर को लचीला और ऊर्जवान बनाने के लिए भद्रासन, सेतुबंधासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही, मानसिक शांति और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए श्वास-प्रश्वास (सांस लेने और छोड़ने) की सही क्रियाओं व प्राणायाम का गहन अभ्यास करवाया गया। शिविर में आए आम जन ने इस पहल की सराहना की और आगामी दिनों में भी नियमित रूप से उपस्थित रहने का संकल्प लिया।
व्यवस्थाओं में जुटे कार्यकर्ता:
शिविरों के सुचारू और सफल संचालन के लिए क्रीड़ा भारती की अलग-अलग टीमें पूर्ण मनोयोग से व्यवस्थाओं को संभालने में जुटी हुई हैं:
हाउसिंग बोर्ड केंद्र:
राज चौधरी, सुधीर, राधेश्याम राजपुरोहित, गोविंद प्रसाद, कुलदीप जोशी, लक्षित शर्मा और समीर नरसिंहानी।
महादेव बगीची केंद्र:
छोगाराम देवासी, संजय सेन, वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रशांत शर्मा और अजय वैष्णव।
टैगोर नगर केंद्र:
नरेश पांडे, पुष्पेंद्र डाबी, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, दिलीप गहलोत, भरत शर्मा और शैतान सिंह राठौड़।
नेहरू उद्यान केंद्र:
गोविंद पवार, जगदीश विश्नोई, भरत कुमावत और प्रवीण चितारा।
बांगड़ कॉलेज केंद्र:
प्रियेस राजपुरोहित, दिनेश त्रिवेदी, डॉक्टर अखिल व्यास और पीयूष दिनकर सेवाए दे रहें हैं।
शिविर के सफल आगाज पर क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष लहरी दास वैष्णव एवं डॉक्टर हजारीमल चौधरी ने सभी योग प्रशिक्षकों, कार्यकर्ताओं और सजग नागरिकों का समय पर गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पाली के समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन निःशुल्क शिविरों में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता हैं।