इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट्स पदाधिकारियों का किया बहुमान
इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट्स पदाधिकारियों का किया बहुमान
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बर्दाश्त नही : करणोत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। देश के प्रथम एवं अग्रणी पत्रकार संगठन इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट्स आईएफडब्लयुजे से जुडे पत्रकारों की आजीविका पर प्रशासन की आड में झूठे मुकदमें को लेकर जयपुर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर संगठन जोधपुर प्रभारी विक्रमसिंह करणोत एवं वरिष्ठ पत्रकार हरपालसिंह मंगलवार को सोजत पहुचे तथा जयपुर में चल रहे आंदोलन के बारे में पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की।

इस मौके जोधपुर संभाग प्रभारी करणोत ने बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर लगातार हमले हो रहे है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। करणोत ने प्रशासन की आड में पत्रकारों पर झूठे मुकदमें को लेकर जयपुर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी तथा आगामी रणनीती व रूपरेखा के बारे में विचार विमर्श किया। इस मौके आईएफडब्ल्युजे उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए संगठन मजबुती से कार्य कर रहा है। इस मौके प्रदेश प्रतिनिधि अरूण जोशी, उपाध्यक्ष मीठालाल पंवार, हरपालसिंह, जिला मंत्री हरीश गहलोत ने भी संबोधित किया। इस मौके आईएफडब्ल्युजे उपखंड अध्यक्ष गहलोत की अगुवाई में जोधपुर संभाग प्रभारी करणोत, हरपालसिंह का साफा व मार्ल्यापण कर बहुमान किया गया। जहां प्रकाश राठौड़, अब्दुल समद राही, भुवनेश टांक, दिलखुश गहलोत, आमीर रजा, अशोक गहलोत, अकरम खान, संजय परिहार, गजेन्द्र कुमार, महावीर गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, ओमप्रकाश चौहान, गोविन्द्र गर्ग सहित कई पत्रकार साथी मौजूद थे