राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय न.1 के छात्र लोकेश चौहान ने प्राप्त किए 96 प्रतिशत अंक
राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय न.1 के छात्र लोकेश चौहान ने प्राप्त किए 96 प्रतिशत अंक
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्थानीय राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय न.1 के छात्र लोकेश ने 96 प्रतिशत अंक उर्जित कर अपने विद्यालय माता-पिता, नाना-नानी और समाज का नाम रोशन किया है। आगे चलकर यह छात्र राज्य प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। लोकेश ने बताया कि वह रोजाना नियमित तीन-चार घंटे पढ़ाई करता था और परीक्षा के दिनों में 6-7 घंटे तक लगातार अध्ययन किया है। अपने उत्कृष्ट परिणाम का सेय प्रिंसिपल वीना यादव व अपने माता-पिता को देता है। मूल जैतारण निवासी साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोकेश की मम्मी नींबू देवी गृहणी है वह पिता गिरधारी लाल होमगार्ड में नौकरी करते हैं।
लोकेश ने अपनी पढ़ाई ननिहाल सोजत में रहकर की है। नाना हुक्मी चंद नानी नैनी देवी मामा अर्जुन व प्रकाश ने लोकेश का पूरा सहयोग किया जिसकी बदौलत उसे यह कामयाबी मिली।