नवकार मंत्र का किया जाप               

नवकार मंत्र का किया जाप               

नवकार मंत्र का किया जाप                          पाली /भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत शहर के अणुव्रत नगर में सोमवार सुबह नवकार महामंत्र का जाप किया गया। इसमें एक साथ करीब तीन हजार जैन समाजबंधुओं ने नवकार महामंत्र का जाप किया। कार्यक्रम के दौरान 108 लक्की ड्रॉ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

महावीर जयंती महोत्सव को लेकर 31 मार्च की सुबह साढ़े 7 बजे शहर के श्री संघ सभा भवन बागर मोहल्ला से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना होगी। यह गोल निम्बड़ा गजानंद मार्ग सर्राफा बाजार घी का झंडा,l धानमंडी आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन रूई कटला, पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड होते हुए अणुव्रत नगर पहुंच सम्पन्न होगी।

31 मार्च को शोभायात्रा के समापन के बाद अणुव्रत नगर में महाप्रसादी होगी। इसको लिए अणुव्रत नगर में विशेष सजावट की गई है। वहां 2 बड़े डोम बनाए गए है। इसके साथ ही पूरे पांडाल की आकर्षक सजावट की गई है। एक पांडाल में महिलाओं के तो दूसरे पाडांल में पुरुषों के बैठने की व्यवस्था होगी।

इस दौरान पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा जैन युवा संगठन के अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा विनय बम्ब ललित मालू विकास बुबकिया अशोक बाफना नरेश मेहता राकेश कुंडलिया सहित बड़ी संख्या में जैन समाजबंधु मौजूद रहे।