सोजत में रामेश्वर महादेव की निकली शोभायात्रा। दूधिया रोशनी से नहाया भोले बाबा का दरबार

सोजत में रामेश्वर महादेव की निकली शोभायात्रा।  दूधिया रोशनी से नहाया भोले बाबा का दरबार

सोजत में रामेश्वर महादेव की निकली शोभायात्रा।

दूधिया रोशनी से नहाया भोले बाबा का दरबार

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत (निस)। नगर के बिलाड़िया गेट स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चतुर्थ वर्षगांठ का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं द्वारा माथे पर कलश लेकर जयकारे के गूंज के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा पावटा चौक से रवाना होकर डीजे, ढोल नंगाडे पर नाचते थिरकते गाजेबाजे के साथ नदी के तट पर स्थित महादेव मंदिर तक पहुंची जहां जगह-जगह पर तोरण द्वार लगाकर समाज जनों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का बहुमान किया गया। दूधिया रोशनी से जगमगाया महादेव का मंदिर व भीगी-भीगी फूलों की खुशबू से सरोबार मंदिर प्रांगण में भक्तों का सैलाब उमडा जहां पुजारी प्रमोद शर्मा द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ महा आरती की गई तत्पश्चात समस्त समाज बंधुओ के सानिध्य में भामाशाह चेतन भुण्डाराम चांवला मारवाड जक्शन द्वारा मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। मंदिर निर्माण के प्रमुख भामाशाहो का आयोजन समिति की ओर से माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया।

इस अवसर पर मारवाड़ खटीक समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक खींची, राजस्व निरीक्षक अमरचंद बागोरिया, खटीक समाज के अध्यक्ष रमेश चांवला, भामाशाह दौलत राम चांवला जोधपुर, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष जगदीश खींची, जगदीश सामरिया, घेवर खीची, भाजपा नेता राकेश खींची, दुर्गाराम डीडवानिया, जवरीलाल अध्यापक, मोनू चौहान, पीन्टु सामरिया, दिलिप खीची, ओम प्रकाश चांवला, धीरज सामरिया, बालकिशन खीची, वीरेंद्र चंदेल, रोहित खीची सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।