जनगणना हेतु प्रथम चरण का सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनगणना हेतु प्रथम चरण का सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनगणना हेतु प्रथम चरण का सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनगणना करने हेतु आम जन को प्रेरित करने का आहावन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत सिटी मे जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु डॉ. दिलीप सिंह तहसील जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता मे प्रथम चरण का सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर्स श्री शेलेन्द्र सिंह व श्री मोहम्मद रफीक द्वारा प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान तहसील जनगणना अधिकारी ने 01-05-2026 से 15-05-2026 तक (se.census.gov.in)  अधिक से अधिक स्व जनगणना करने हेतु आम जन को प्रेरित करने का आहावन किया साथ ही जनगणना से संबन्धित सभी आवश्यक पहलुओं जैसे डेटा संग्रहण प्रक्रिया, डिजिटल माध्यमों का संचालन एवं कार्य की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित कर सकें।
इस अवसर पर सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में दी गई जानकारी के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा जनगणना कार्य को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दें।