रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी*

रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी*

*अजमेर मण्डल के अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य*

*रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी*

जोधपुर 22 अप्रैल। अजमेर मण्डल के अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य जवाली-रानी स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 633 व 634 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी.

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*गाडी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23 व 24 अप्रैल को रद्द रहेगी।गाडी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 व 25 अप्रैल को रद्द रहेगी।*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)* गाडी संख्या 20943 बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो 23 अप्रैल को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन भीलड़ी मारवाड़ भीनमाल जालोर समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 गाडी संख्या 20694 बैगलुरू-जोधपुर रेलसेवा जो 22 अप्रैल को बैगलुरू से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन भीलड़ी मारवाड़ भीनमाल जालोर समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।गाडी संख्या 20496 हडपसर -जोधपुर रेलसेवा जो 23 अप्रैल को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन भीलड़ी मारवाड़ भीनमाल जालोर समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन  गाडी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो 24 अप्रैल को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।