ग्राम पंचायत बोयल में विशेष जनसुनवाई का आयोजन

ग्राम पंचायत बोयल में विशेष जनसुनवाई का आयोजन

ग्राम पंचायत बोयल में विशेष जनसुनवाई का आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बोयल में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। उक्त जनसुनवाई में सोजत उपखण्ड के समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारीगण उपस्थित रहे। दौराने जनसुनवाई संबंधित ग्राम पंचायत से विभिन्न विभागों के कुल 18 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें पानी की सप्लाई, जल-जीवन मिशन के तहत घर-घर को नल कनेक्शन से जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास योजना, नई सड़क का निर्माण, विधुत मीटर चेंज करने, नामांतरण, पेंशन योजना से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। उक्त प्रकरणों को श्रीमान् जिला कलेक्टर महोदय द्वारा संबंधित विभाग को हस्तांतरित किए गए, जिस पर 06 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारित करवाया गया और शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने हेतु श्रीमान् द्वारा निर्देशित किया गया। जिला कलेक्टर द्वारा लाभार्थिगण को मौके पर ही संबंधित योजना में आवेदन करवा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रत्येक विभाग द्वारा लंबित / चिन्हित विभागीय कार्यों का भी निस्तारण किया गया। जिसके तहत राजस्व विभाग द्वारा 08 प्रकरण धारा 136 नाम शुद्धि से संबंधित, नामांतरण के 10 प्रकरण, 5 एफआरसी से संबंधित प्रकरणों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार निस्तारण करवाया गया। पीएचईडी विभाग द्वारा पानी की टंकी के पास सफाई का कार्य, दो लिकेज की मरम्मत का कार्य किया गया। बिजली विभाग द्वारा 12 मीटर चेंज, 05 नए खंभे, तीन नए कनेक्शन दिलवाए जाने का कार्य निष्पादित किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विधालयों में अध्यनरत ऐसे विधार्थी जिनका आज दिनांक तक जाति प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बना हो, उनको चिन्हित कर कुल 61 जाति प्रमाण पत्र व 42 मूल निवास प्रमाण पत्र राजस्व विभाग से जारी करवाए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 13 पालनहार सत्यापन, एक नया पेंशन का आवेदन का कार्य करवाया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त ग्राम पंचायत में पेंशन सत्यापन से कोई प्रकरण लंबित नहीं है। पशु पालन विभाग द्वारा 40 नए मुख्यमंत्री मंगला पशु-बीमा के रजिस्ट्रेशन, 100 एफएमडी वेक्सीनेशन का कार्य किया गया। पंचातीराज विभाग द्वारा विवाह प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र, नाम सुधार के प्रकरणों का निस्तारण करवाया गया। मेडिकल विभाग द्वारा शिविर में आए ग्रामीणजनों की प्राथमिक जांचें की गई और अपने विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कृषि विभाग द्वारा कृषकों को अपने विभागीय से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई और बताया गया कि आप ऑनलाईन आवेदन करके तारबंदी योजना, खेत-तलाई योजना इत्यादि का लाभ उठा सकते हैं।