वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण दान कविया को मिला शक्तिदान कविया स्मृति डिंगल साहित्य शिरोमणि सम्मान 2026

वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण दान कविया को मिला शक्तिदान कविया स्मृति डिंगल साहित्य शिरोमणि सम्मान 2026

वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण दान कविया को मिला शक्तिदान कविया स्मृति डिंगल साहित्य शिरोमणि सम्मान 2026

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

नागौर ,राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के संस्थापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण दान कविया को राज्य स्तरीय डॉ. शक्तिदान कविया स्मृति डिंगल साहित्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है ।

कवि प्रहलाद सिंह झोरड़ा ने बताया कि कविया को यह सम्मान चारण साहित्य शोध संस्थान अजमेर के द्वारा कल भक्तिधाम अजमेर में आयोजित भव्य समारोह में राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत,पूर्व विधायक सी.डी.देवल ,भुज के पूर्व सांसद पुष्पदान गढवी,आईएएस राजेन्द्र सिंह रतनू,शोध संस्थान के अध्यक्ष भँवर सिंह चारण, पद्म श्री सी. पी. देवल,शोध संस्थान की महामंत्री सरोज लखावत एवं कल्याण सिंह कविया के कर कमलों से प्रदान किया गया । सम्मान स्वरूप कविया को चालीस हजार रुपये नकद,अभिनन्दन पत्र,श्रीफल भेंट कर एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया ।

वरिष्ठ साहित्यकार पवन पहाड़िया ने बताया कि कविया को इससे पहले जिला स्तर से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार, सम्मान मिल चुके हैं । ज्ञातव्य है कि कविया पिछले पचास वर्षों से राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की सर्वतोभावेन समर्पित होकर सेवा कर रहे हैं ।अब तक इनकी 22 कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी है। 

कविया को यह सम्मान मिलने पर संघर्ष समिति के पदाधिकारी डॉ. गजादान चारण, सुखदेव सिंह गाडण,महावीर सिंह सान्दू,सत्यपाल सांदू,भंवर वैष्णव,शैतान राम टाक,श्री राम वैष्णव,सांवल दान कविया,महेन्द्र खिड़िया,सत्यनारायण सैन,रामप्रताप साँखला,मीठूराम ढाका,मेहराम धोलिया एवं कैलाश दान ढारिया ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।