नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का पाली दौरा: नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

पाली/कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार रविवार को पाली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में भाग लिया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। 

अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष जावेद सिरोहा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार दोपहर को कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन, पाली पहुंचे। यहां पहुंचने पर  सिरोहा के नेतृत्व में विधायक भीमराज  भाटी, शहर अध्यक्ष हकीम भाई व पूर्व शहर अध्यक्ष मेहबूब टी की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी  रही   शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई।

पाली विधायक भीमराज भाटी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महबूब टी, प्रकाश  सांखला व जीवराज बोराणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल मोहन  हटेला, पंचायती राज जिला अध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल , जोगाराम सोलंकी पूर्व जिला परिषद सदस्य, प्रदेश संयुक्त सचिव आमीन अली रंगरेज़, इरशाद सिलावट,लाल मोहम्मद सिंधी,  असलम मेलावास, सलीम रंगरेज,  हकीम भाई, यूसुफ अशरफी, वज़ीर खान नायब सदर जिला वक़्फ़ बोर्ड पाली, अनवर सुहाना, फारूक रंगीला, रफीक चौहान, मांगू सिंह दुदावत, जोगाराम सोलंकी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।