विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में सुरीलो राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में सुरीलो राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में सुरीलो राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

राजस्थान त्याग, बलिदान और बहादुरी की गौरवगाथाओं का प्रतीक : भाटी 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। राजस्थान एक सशक्त राज्य है जिसका कई चरणों से गुजरने के बाद 1956 में एकीकरण पूर्ण हुआ। हमें अपने प्रवेश के विकास के लिए सर्वोत्तम योगदान देना चाहिए उक्त उद्गार विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सुरीलो राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन चेयरमैन अनोप सिंह लखावत ने व्यक्त किए उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए।अध्यक्षीय उद्‌बोधन मे सुरेश ओझा ने कहा राजस्थान प्रतिभा की खान हैं त्याग शौर्य एवं भक्ति की संगम स्थली है। विशिष्ट अतिथि शारीरिक शिक्षक संघ जिला संरक्षक सत्तूसिह भाटी ने कहा कि राजस्थान सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और बहादुरी की गौरवगाथाओं का प्रतीक है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि भारत विकास परिषद्‌ अध्यक्ष देवीलाल सांखला अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत एवं भामाशाह पुरषोत्तम पारिक थे। कार्यक्रम आगाज मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद किया गया तत्पश्चात संस्था व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने अतिथियों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।     

                  

राजस्थानी गीत नृत्य ने मन मोहा

इस मौके विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राजस्थानी पृष्ठ भूमि पर आधारित गीत-नृत्यों में खम्मा घणी जी ...खम्मा घणी...., म्हारो प्यारो राजस्बान .....अ तो सुरंगा ने शरमावै इण पर देव रमण ने आवै आदि गीत नृत्य एवं कविताएं प्रस्तुत की वहीं सोजत महोत्सव समिति सचिव एवं कार्यक्रम के निर्देशक चेतन व्यास ने चाकलेट राउंड में राजस्थान से संबंधित रोचक प्रश्नोत्तरी का संपादन‌ किया। कार्यक्रम में कोरियोग्राफर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इण्डिया अध्यक्ष रामस्वरुप डॉ रशीद गौरी भटनागर, रवीन्द्र भटनागर, दुर्गेश व्यास, पूनम भटनागर शहबाज खान गजेंद्र सिंह माफावत, पारस जांगिड़ विजयलक्ष्मी दवे, विद्या भार्गव, किरण व्यास, आशा माली सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

प्रतिमाओं का किया सम्मान

सुरीलो राजस्थान में विजय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट परिणाम वाले छात्र-छात्राओ सहित अन्य प्रतिभाओ एवं विधालय स्टाफ को सोजत महोत्सव समिति व भारत विकास परिषद् द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेटो देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का सरस संचालन चेतन व्यास ने किया।