उपखंड स्तर पर सम्मानित हुईं शिक्षिका डिम्पल चारण
उपखंड स्तर पर सम्मानित हुईं शिक्षिका डिम्पल चारण
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत सिटी में सेवारत शिक्षिका श्रीमती डिम्पल चारण को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। विद्यालय में नामांकन वृद्धि और बाल वाटिका गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश और विधायक शोभा चौहान ने विद्यालय परिसर में आयोजित उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर श्रीमती चारण की सराहना की। विद्यालय प्रशासन के अनुसार श्रीमती चारण ने पिछले सत्र में बाल वाटिका को आकर्षक और गतिविधि आधारित बनाने के साथ ही अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाई।सम्मान मिलने पर विद्यालय स्टाफ और समाज बंधुओं ने श्रीमती डिम्पल चारण को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।