सोजत सकल जैन संघ की आमसभा स्वाध्याय  सोजत सिटी में आयोजित हुई। 

सोजत सकल जैन संघ की आमसभा स्वाध्याय  सोजत सिटी में आयोजित हुई। 

सोजत सकल जैन संघ की आमसभा स्वाध्याय  सोजत सिटी में आयोजित हुई। 

सोजत सकल जैन संघ की आमसभा स्वाध्याय भवन, मुथों का बास, सोजत सिटी में आयोजित हुई। जिसमें भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।

सोजत । सकल जैन संघ के महामन्त्री हेमन्त कुमार सिंघवी ने बताया कि चैत्र सुदी तेरस को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जानें हेतु महेन्द्र कुमार मेहता की अध्यक्षता में आमसभा संपन्न हुई जिसमें चर्चा कर आवश्यक तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारीगणों को जिम्मेदारी दी गई। जैन संघ के समारोह तथा कार्यक्रमों में सुरेश कुमार सुराणा, उत्तम चंद बलाई, रघुनाथ मल बांठिया, रामलाल श्रीश्रीमाल, रमेश चंद्र जैन को विशेष जिम्मेदारी निभाने पर संघ का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर सभा में शोभायात्रा तथा स्वामीवात्सल्य के आयोजन हेतु समितियों का गठन किया गया जिसमें नवनियुक्त सदस्यों के साथ  सीए गजेंद्र कुमार जैन,  अमित जैन, अशोक कुमार खरीवाल, राकेश सांखला, लोकेश मेहता को जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर भगवान महावीर सर्किल के जीर्णोद्धार कार्य में मार्गदर्शन एवं निर्णय हेतु अध्यक्ष महेंद्र कुमार मेहता तथा महामंत्री हेमन्त कुमार सिंघवी को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा में कोषाध्यक्ष गजेंद्र कुमार मेहता,  संगठन मंत्री दिलीप कुमार  श्रीश्रीमाल, मंत्री अंकुर बलाई, तारकेश्वर मेहता, नरपतराज मुणोत, हंसमुख सिंघवी ने विचार व्यक्त किए।