चीकू पान पैलेस पर चोरी

चीकू पान पैलेस पर चोरी

पाली में चीकू पान पैलेस पर चोरी, सिगरेट-गुटखा और नकदी सहित 50 हजार का माल पार

पाली शहर गांधी मूर्ति के निकट नरसिंह सिनेमा के सामने स्थित चीकू पान पैलेस को अज्ञात चोरों ने देर रात निशाना बनाते हुए दुकान से सिगरेट, गुटखा और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

दुकान संचालक देवानंद परसवानी ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 12 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के दोनों ताले गायब मिले। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा था और सिगरेट, गुटखा सहित नकदी चोरी हो चुकी थी।

घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक) विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

देवानंद परसवानी के अनुसार चोर दुकान से करीब 50 हजार रुपये का माल तथा 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। कुल मिलाकर लगभग 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।