74.13 ग्राम अवैध ड्रग्स बरामद तीन गिरफ्तार
74.13 ग्राम अवैध ड्रग्स बरामद तीन गिरफ्तार
पाली / जिले के बिठोड़ा कलां में पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि शनिवार प्रातः काल एजीटीएफ जयपुर के एएसआई राकेश जाखड़ से प्राप्त तकनीकी सूचना के आधार पर थानाधिकारी सिरियारी मय जाब्ता ने ग्राम बिठोड़ा कलां थाना मारवाड़ जंक्शन में संदिग्ध शेर खां के आवासीय मकान पर घेराबंदी की। नियमानुसार तलाशी लेने पर मकान की छत पर बने कमरे से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा ली गई तलाशी में सोफे के नीचे से 74.13 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग बरामद की गई। इसके साथ ही एम.डी. तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण इलेक्ट्रॉनिक कांटे खाली थैलियां और मोबाइल जब्त किए. नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरियारी हुकमगिरी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ माफियों के खिलाफ 11 अप्रैल को राजस्थान सरकार की नशा मुक्त राजस्थान संकल्पना और अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जयपुर की सटीक सूचना पर थाना सिरियारी और मारवाड़ जंक्शन पुलिस की संयुक्त टीम ने बिठोड़ा कलां में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग बरामद किया।
पुलिस टीम द्वारा ली गई तलाशी में सोफे के नीचे से 74.13 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग बरामद की गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों शेर खां (25) पुत्र इब्राहीम खां निवासी बिठोड़ा कलां व राहुल मीणा (20) पुत्र सुखाराम निवासी चौलावास थाना मारवाड़ जंक्शन और अजय उर्फ रवि (23) पुत्र छगनचन्द निवासी सिंचाणा थाना सिरियारी को गिरफ्तार किया है।
इस पूरी कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने यह मादक पदार्थ लक्ष्मण वादी और मोतीसिंह राजपूत निवासी बिठोड़ा कलां से खरीदना स्वीकार किया है जिनकी तलाश हेतु टीमें रवाना कर दी गई हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी सोजत सिटी देवेन्द्र सिंह द्वारा किया जा रहा है ताकि इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का खुलासा किया जा सके। अजय उर्फ रवि (23) पुत्र छगनचन्द निवासी सिंचाणा थाना सिरियारी को गिरफतार किया गया।