अवैध बजरी खनन मामले में दो मुलजिम गिरफ्तार
अवैध बजरी खनन मामले में दो मुलजिम गिरफ्तार
पाली / जैतपुर थाना क्षेत्र के चाटेलाव में बिना नम्बरी वाहन ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध रूप से बजरी का खनन में लिप्त होने पर पुलिस ने जब्त किया.
नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर अरूण कुमार ने बताया कि अवैध बजरी खनन के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑप्रेशन गुप्त के तहत् 10 अप्रैल को जिला स्पेशल टीम प्रभारी सोहनलाल उ.नि. मय टीम तथा गोरधनसिह सउनि पीएस जैतपुर मय टीम द्वारा बाण्डी नदी क्षेत्र सरहद चाटेलाव से दो बिना नम्बरी वाहन ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध रूप से बजरी का खनन कर वाहनों में परिवहन करने पर जब्त किया जाकर दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया तथा पुलिस थाना जैतपुर में प्रकरण सं. 53/2026 धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट व 303 (2) बीएनएस मे दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है। दलाराम पुत्र जबराराम उम्र 30 साल निवासी बिठु पीएस रोहट पाली व सुरेश पुत्र बद्रीलाल उम्र 35 साल निवासी अटरू पीएस अटरू, बारां को गिरफ्तार किया.