कोर्ट आदेश की अवहेलना पर मकान जब्त
*नगर निगम जोधपुर प्रशासन ने न्यायालय के स्टे ऑर्डर की अवहेलना करने पर किया भवन सीज* जोधपुर. नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी व महामंदीर थाना पुलिस ने सयुंक्त कार्यवाई करते हुए पावटा सी 4 रोड महामंदीर पर हो रहे अवैध निर्माणाधीन भवन को किया सीज मनीष परिहार ने जानकारी दी की उक्त प्रकरण मे न्यायालय से स्टे ऑर्डर आया हुआ है व अवैध निर्माण कार्य करने वाले संतोष भाटी व नरेंद्र भाटी को मूल वाद के निस्तारण तक संपूर्ण भूखंड 24×100 पर कार्य न करने के लिए पाबंद किया गया था ।परन्तु अवैध निर्माण कार्य आरंभ कर न्यायालय के स्टे आदेश की अवहेलना होने पर प्रार्थी द्वारा जिला कलेक्टर व निगम कमीश्नर को सूचित किया गया विभागीय जांच मे अवैध निर्माण होने की व न्यायालय आदेश की अवमानन की बात संज्ञान मे आने पर निगम कमिश्नर व उपायुक्त जोन 06 ने सीज आदेश जारी कर दिया अतिक्रमण प्रभारी व महामंदीर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गयी ।विवादास्पद भूखण्ड व निर्माणाधीन भवन को सीज कर दिया गया ।