शादी समारोह में चोरी करने वाली गैंग सक्रिय बैग काटकर दो लाख रुपए चुराए

शादी समारोह में चोरी करने वाली गैंग सक्रिय बैग काटकर दो लाख रुपए चुराए

शादी समारोह में चोरी करने वाली गैंग सक्रिय बैग काटकर दो लाख रुपए चुराए

जोधपुर। 11 मार्च/ शहर हो रहे शादी समारोहों के दौरान चोरी करने वाली गैंग सक्रिय हो गई है। बोरानाडा थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान अज्ञात बदमाशों ने बैग काटकर नकदी पार कर दी।

पुलिस के अनुसार धुंधाडा हाउस बच्छराज जी का बाग निवासी इन्द्रजीत सिंह मेवाड़ा ने बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि गत 7 मार्च को उनके भतीजे की शादी इन्द्रप्रस्थ रिसोर्ट के पास स्थित एस.एच. गार्डन पाल-चौपासनी बाईपास रोड पर आयोजित हो रही थी। रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच वह समारोह स्थल पर मेहमानों का स्वागत कर रहे थे।

इस दौरान उनके हाथ में बैग था जिसमें करीब 2 लाख रुपए नकद (500-500 के चार बंडल) और व्यवहार में मिले लिफाफे रखे हुए थे। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने बैग के दोनों तरफ कट लगाकर नकदी और कुछ लिफाफे निकाल लिए।

पीडित ने आशंका जताई है कि घटना के समय मौजूद ढोल बजाने वाले लड़कों या किसी अज्ञात सक्रिय गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 305 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल महेंद्र कर रहे है।