दुनिया के लिए आदेश राम का व कर्मचारी के लिए राज का -- पहाड़िया 

दुनिया के लिए आदेश राम का व कर्मचारी के लिए राज का -- पहाड़िया 

दुनिया के लिए आदेश राम का व कर्मचारी के लिए राज का -- पहाड़िया 

डेह उप डाकपाल राजेन्द्रसिंह विश्नोई के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

डेह, नागौर। मुख्यतः दो आदेश ऐसे होते हैं जिनको अमान्य नहीं किया जा सकता पहला आदेश राम का माना जाता है जिसको हर सांसारिक जीव को मानना ही पड़ता है वैसे ही एक आदेश राज का होता है जिसको हर कर्मचारी को मानना हो पड़ता है । व्यक्ति उस कार्यकाल में जिस पद लर कार्य करता है उसका मूल्यांकन तो इस दिन होता ह जिस दिन उसका स्थानांतरण कहीं और होता है ।

यह बात पवन पहाड़िया ने डेह उप डाकपाल राजेन्द्रसिंह विश्नोई के डेह से रोल डाकघर में स्थानांतरण हो जाने से उनके सम्मान में रखे विदाई समारोह के दौरान कही । उन्होंने कहा कि विश्नोई की तीन वर्षों की की गई सेवा का ही उदाहरण है कि आज एक पोस्टमास्टर की विदाई में इतनी संख्या की उपस्थिति है ।

डाकपाल राजेन्द्रसिंह विश्नोई ने कहा कि मेरा फील्ड में कार्य करने का यह पहला जी अवसर था जिसे मेने आप सब के सहयोग से निर्वहन किया । मेंर तीन साल के कार्यकाल में एक ब्रांच ऑफिस बढ़ा व स्टाफ भी लगभग बीस तक पहुंच गया । मैने आम आदमी व सम्बंधित स्टाफ से सदा सद्भावना पूर्ण व्यवहार किया किसी के भी किसी भी समस्या के निदान में मैंने सहयोग कर पोस्ट ऑफिस की साख बधाई है ।

आज नए डाकपाल आये तिलोकजी खिलेरी नें भी कहा कि जितनी सेवा होगी मैं सदैव इसके लिए तैयार रहूंगा । इस अवसर पर वयोवृद्ध महावीरप्रसाद पांड्या समाज सेवी पवन पहाड़िया , अध्यापक महावीर प्रसाद शर्मा , संदीप पहाड़िया , नरेंद्र शर्मा , बेस्ट आर डी सम्मान प्राप्त नवीन पहाड़िया , शाखा डाकपाल जीतूराम गोदारा , रामपाल पारीक , गजेन्द्रसिंह , गणेशसिंह , प्रेमदुख शर्मा , देवेंद्र , भूराराम , गोपालदान , सत्यनारायण शौभावत , रौनक , बकसाराम ढाका , अरविंद , चुन्नाराम मनोज चारण , अजयकुमार , रितिक डारा , मोना , नीमू शर्मा , हरविंदर कौर , मुरारी टेलर , राकेश गुर्जर , मनीराम इनानिया व युवराजसिंह सहित कई ग्राहक उपस्थित थे ।

पोस्टमास्टर डेह राजेन्द्र विश्नोई नें नव आगन्तुक तिलोकाराम खिलेरी का सम्मान किया तथा विधनोई को स्टाफ सदस्यों व ग्रामवासियों की तरफ से साफा माला व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन महावीर धर्मा ने किया।